visit

स्वास्थ्य-सबके लिए

बृहस्पतिवार, 11 नवम्बर 2010

बहुगुणी चुकंदर रस

वृद्धों को भूलने शिकायत बहुधा होती है. शोधों से पाया गया है कि यह व्याधि वृद्धावस्था में मस्तिष्क को रक्त की अल्प उपलब्धि के कारण होती है जिसके कारण उनके मस्तिष्क की कोशिकाएं मृत होने लगती हैं. अतः वृद्धावस्था में मानसिक स्वास्थ बनाये रखने के लिए शरीर में पर्याप्त रक्त की उपलब्धि और इसका निर्बाधित प्रवाह लाभकर होते हैं.

वृद्धावस्था सहित प्रत्येक आयु में समुचित पोषण द्वारा शरीर में रक्त की उपलब्धि सुनिश्चित करना सरल होता है. किन्तु उच्च रक्त चाप, जो प्रायः रक्त वाहिकाओं के संकुचित होने से उत्पन्न होता है, रक्त को शरीर के सभी अंगों तक पहुंचाने में बाधा उत्पन्न करता है जिसकी चिकित्सा भी दुष्कर होती है. अतः रक्त की उपलब्धि से इसके समुचित प्रवाह पर अधिक ध्यान देने की आवश्यकता होती है. मस्तिष्क को रक्त की उपलब्धि अपर्याप्त होने का एक विशेष कारण यह भी है कि ह्रदय से मस्तिष्क को प्रवाह गुरुत्वाकर्षण बल के विरुद्ध ऊपर की दिशा में होना होता है जिसके लिए इन रक्त वाहिकाओं का अबाधित होना बहुत महत्वपूर्ण होता है.

अनेक शोधों से पाया गया है कि रक्त चाप को कम करने में चुकंदर का रस पीने से निश्चित रूप से लाभ होता है. इसी कारण से इस रस को नियमित पीने से मस्तिष्क को रक्त की उपलब्धि और उसकी अधिकतम कोशिकाओं में रक्त का प्रवाह, दोनों में वृद्धि होती है. वृद्धावस्था में मस्तिष्क को रक्त तो पहुँच पाता है किन्तु मस्तिष्क की सभी कोशिकाओं को इसका वितरण नहीं हो पाता है जिसके कारण वृद्धों की स्मृति निर्बल होती जाती है.
  
चुकंदर में नाईट्रेट बहुल मात्रा में उपस्थित होते हैं, जो सौंफ, बंद-गोभी और पालक, आदि कुछ अन्य शाक भाजियों में भी पाए जाते हैं. अतः इन्हें उच्च नाईट्रेट खाद्य कहा जाता है. इन्हें खाने से इनका नाईट्रेट मुख के जीवाणुओं द्वारा नायीट्राईट में परिवर्तित हो जाता है, जो शरीर की रक्त वाहिकाओं के प्रवाह पथ को खोलता है. इससे रक्त चाप कम होता है और शरीर में रक्त और ऑक्सीजन की उपलब्धि संवर्धित होती है.
The Art of Dementia Care

परीक्षणों से पाया गया है कि उच्च नाईट्रेट वाले खाद्य, विशेषकर चुकंदर रस, खाने/पीने के तुरंत बाद वृद्धों के मस्तिष्क के अग्र भाग में रक्त प्रवाह की वृद्धि होती है. इसी भाग में रक्त की अल्पता के कारण वृद्धों की स्मृति और चिंतन शक्ति निर्बल होती है. इसी कारण से फल और सब्जियों के अधिक खाने से स्वास्थ पर सकारात्मक प्रभाव पड़ते हैं.     

2 comments: